बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने कुंभाराम पुत्र भंवरलाल को 06.41 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लग्जरी गाड़ी र्फाच्यूनर भी जब्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, महेन्द्र ङ्क्षसह, ओमप्रकाश, नंदलाल ङ्क्षसह, राकेश कुमार, गिरधरदान, पूनमचंद शामिल रहें।





















