बीकानेर। बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर कान गणेश जी मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसााद पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 17 जुलाई को परविादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घुसे और मंदिर से चांदी का छत्र चोरी कर ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस टीम ने बंगलानगर क्षेत्र में रहने वाले संजय नायक और शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य प्रकरणों को लेकर भी पुछताछ जारी है।






















