बीकानेर। बीकानेर शहर में रविवार को एक बड़ी घटना हुई जिसमें एक भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं बहन ने जहर खा लिया। प्राय: देखा जाता है घरों भाई- बहन, भाई- भाई, बहने- बहने आपस में झगड़े होते रहते है लेकिन कभी कभी गुस्से में कोई एक जना ऐसा कदम उठा लेता है जिसके लिए जीवनभर पछताना पड़ता है। ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें 13 वर्षीय एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी 15 वर्षीय बहन ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि अधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।






















