बीकानेर। नौजवान युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मेघवालों का मोहल्ले भीनासर 17 जुलाई की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई मेघराज पुत्र सुरजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई लक्ष्मणराम ने कमरे में पंखे के हुक से चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके चलते उसके भाई की माौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















