गंगाशहर। स्थानीय श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, गंगाशहर में ‘श्री उत्सव’ मेले का आयोजन हुआ । मेले के दौरान पश्चिम नगर निगम बीकानेर की उपायुक्त दमयंती कंवर एवं हेल्थ ऑफिसर प्रगति सोलंकी ने अतिथि के रूप में तेरापंथ भवन का अवलोकन किया।
तेरापंथ महिला मण्डल, गंगाशहर की ओर से आयोजित’श्री उत्सव’ में पहुंचे दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों व स्टॉल धारकों के कौशल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। महिला मण्डल की टीम ने अतिथियों को उत्सव की रूपरेखा, इसके पीछे के उद्देश्यों और आयोजित की जा रही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
तेरापंथ भवन पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपायुक्त दमयंती कंवर और हेल्थ ऑफिसर प्रगति सोलंकी को संस्थान का प्रतीक ‘पताका’ पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं, तेरापंथ महिला मण्डल की पदाधिकारियों ने भी दोनों महिला अधिकारियों का स्वागत किया।
इस विशेष अवसर पर
तेरापंथी सभा गंगाशहर के अध्यक्ष नवरतन बोथरा, उपाध्यक्ष
पवन छाजेड़,
बच्छराज नाहटा
मोतीलाल ललवाणी
तेरापंथ महिला मण्डल की मंत्री रेखा चोरडिया,
बिन्दू छाजेड़ एवं भारती दफ्तरी शामिल थे।
कार्यक्रम के समापन पर मोतीलाल ललवाणी ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।




















