बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-11 स्थित लखासर टोल के पास वाहन रोककर मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी दलीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान लखासर टोल के पास ट्रेलर और अन्य वाहनों के चालकों ने उनका वाहन रुकवा लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वाहन में रखे 30,600 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।






















