बीकानेर। शहर में चाकूबाजी की घटना सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां सुभाषपुरा सर्किल पर चाकूबाजी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति के पेट पर चोटें लगी है। वहीं एक अन्य के भी चोट लगने ीक सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल चाकूबाजी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आरोपी वाहन पर थे।




















