बीकानेर। 18 वर्षीय नौजवान द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नायकों के मोहल्ले भीनासर में 11 जुलाई की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार मनोज कुमार नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 18 वर्षीय भतीजे घनश्याम उर्फ राहुल ने घर में बने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















