बीकानेर। शहर के कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में टैक्सी चालक शिवबॉडी निवासी अरविंद ने बुधाराम, नरेश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।परिवादी ने बताया कि 6 जुलाई को शाम को 5 बजे के आसपास वह गाड़ी लेकर तोलियासर भैरूजी गली के आगे खड़ा था। इस दौरान आरोपी आए और उसके साथ गाली गलौच की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















