बीकानेर। गाड़ी रूकवाकर मारपीट करने और पैसे छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में पीडित नोखड़ा निवासी स्वरूप सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना टाटा प्लांट नुरसर के पास की है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने उसकी गाड़ी को रूकवाया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की और तोडफ़ोड़ करते हुए उसके पास से 32 हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है



















