बीकानेर। परिवहन विभाग ने दो पहिया, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण वाहनों के रिन्युअल में एमनेस्टी स्कीम के तहत छूट दी है। इससे उन वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, जो अपने वाहनों को रिन्युअल करवाना भूल गए है। उन्हें अब कम पेनल्टी में वाहनों का रिन्युअल मिल जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट घोषणा की थी। गैर परिवहन दुपहिया वाहन के आरसी नवीनीकरण में देरी होने पर प्रतिमाह 300 रुपए पेनल्टी एवं कृषि ट्रैक्टर पर आरसी नवीनीकरण में प्रतिमाह 500 पेनल्टी थी। इसमें स्कीम के तहत छूट दी गई है। छूट मेंे दोपहिया वाहन के आरसी नवीनीकरण प्रकरणों में अधिकतम 1000 एवं कृषि ट्रैक्टर पर आरसी नवीनीकरण प्रकरण में एक वर्ष के विलंब तक 2500 रुपए और एक वर्ष से अधिक विलम्ब पर 5000 अधिकतम पेनल्टी तय की गई है।



















