बीकानेर। डिजीटल होते जमाने के साथ-साथ साइबर ठगी के मामले में भी तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे ही एक मामले में नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीडि़ता को ना केवल राहत दिलाई बल्कि मेहनत की कमाई का पैसा भी वापिस दिलाया। नयाशहर पुलिस टीम ने एसपी मृदृल कच्छावा के निर्देशन और थानाधिकारी कविता पूनिया की अगुवाई में साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त होने के बाद तुरंत साइबर टीम की मदद से खाते को होल्ड़ करवाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने साइबर के सहयोग से चोखुंटी क्षेत्र में रहने वाली राखी सुथाार को अपने दस हजार रूपए वापिस रिफण्ड करवाए। पैसे रिफण्ड होने पर पीडि़ता ने पुलिस टीम का आभार जताया। नयाशहर पुलिस आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराए और डरें नहीं और तुरंत प्रभाव से अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकरी कविता पूनियां, अमर ङ्क्षसह, ओमप्रकाश शामिल रहें।



















