बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। इसी कड़ी में लगातार बीकानेर पुलिस नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। ऐसी ही कार्रवाई खाजुवाला पुलिस टीम ने सड़क आम खाजुवाला से 17 केवाईडी हनुमानजी मंदिर के पास की है। जहां पर पुलिस टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6.5 ग्राम अवैध चिट्टे के साथ सुखविन्द्र और रविन्द्र निवासी खाजुवाला को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















