विद्युत रखरखाव एवं कॉलोनी विद्युतीकरण कार्य के चलते 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को उदासर जीएस से जुड़े जयपुर रोड फीडर पर आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: चंद्र विहार कॉलोनी
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
कार्य: जैन सिटी 80 फीट रोड पर कॉलोनी इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य
प्रभावित क्षेत्र: जैन सिटी 80 फीट रोड एवं आसपास का क्षेत्र
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।



















