बीकानेर। दो दिनों मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में फायरिंग के मामले में दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमें दर्ज करवाए है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में एक पक्ष की और से संदीप स्वामी ने मुकेश, रमेश, रामचन्द्र सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से हमला किया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके भाई के ऊपर गोली चलाई और घर के अंदर घुसकर तोडफ़ोड़ की। परिवादी ने बताया कि इस मारपीट में उसके भाई के चोटें आयी है।
वहीं दूसरे पक्ष की और से रामचन्द्र ने मोनू, संदीप, सुरेश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दूसरे पक्ष ने बताया कि आरोपित ने उसके गाड़ी को रोककर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपित ने उसके ऊपर गोलियां चलाई। जिससे उसके बेटे के चोटें आयी है। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















