Wednesday, July 1, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    पीबीएम के चिकित्सकों ने महिला के पेट से निकाला 20 किलो का विशाल ओवेरियन ट्यूमर

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    June 8, 2026
    in Uncategorized
    पीबीएम के चिकित्सकों ने महिला के पेट से निकाला 20 किलो का विशाल ओवेरियन ट्यूमर
    1.1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। कैंसर सर्जरी विभाग की टीम ने करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन में 40 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 20 किलोग्राम वजनी विशाल ओवेरियन ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि ऑपरेशन के दौरान गुर्दे, यूरेटर, मूत्राशय और प्रमुख रक्त वाहिनियों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को भी पूरी तरह सुरक्षित रखा।

    संस्थान के वरिष्ठ कैंसर सर्जन एवं विभागाध्यक्ष (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) प्रो. डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी महिला लंबे समय से पेट में लगातार बढ़ रही गांठ से पीडि़त थी। समय के साथ ट्यूमर का आकार इतना बढ़ गया कि उसके लिए सामान्य जीवन जीना भी मुश्किल हो गया था। खाने-पीने, चलने-फिरने, बैठने और सोने जैसी दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो चुकी थीं। विस्तृत जांचों में सामने आया कि मरीज के पेट में विशालकाय ओवेरियन ट्यूमर विकसित हो चुका है, जिसने पेट और पेल्विस के अधिकांश हिस्से को घेर लिया था तथा प्रमुख रक्त वाहिनियों और यूरेटर पर गंभीर दबाव बना रखा था।

    डॉ. गुप्ता ने बताया कि सभी विशेषज्ञों की राय, विस्तृत जांचों और जोखिमों के गहन मूल्यांकन के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। सर्जरी के दौरान चिकित्सकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि ट्यूमर महत्वपूर्ण अंगों और रक्त वाहिनियों से सटा हुआ था। ऐसे में किसी भी प्रकार की चूक मरीज के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। अत्याधुनिक तकनीक, अनुभव और टीमवर्क के बल पर कैंसर सर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक ट्यूमर को शरीर से अलग कर बाहर निकाला। ट्यूमर का आकार लगभग 138 म 236 म 261 मिमी था और उसका वजन करीब 20 किलोग्राम पाया गया।

    उन्होंने बताया कि अब तक किए गए 500 से अधिक ओवेरियन ट्यूमर ऑपरेशनों में यह सबसे चुनौतीपूर्ण मामलों में से एक रहा। ट्यूमर ने पेट और पेल्विस के बड़े हिस्से को घेर लिया था तथा मुख्य रक्त वाहिनियां और यूरेटर इसके नीचे दबे हुए थे। ऐसे में रक्त वाहिनियों, गुर्दों, यूरेटर और आंतों को सुरक्षित रखते हुए सर्जरी करना चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत कठिन कार्य था। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

    संस्थान की निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने इस उपलब्धि को कैंसर सेंटर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता, समर्पण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रमाण है। वहीं पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. त्रद्धद्ब4ड्ड ने कहा कि संस्थान में कैंसर की जटिल से जटिल सर्जरियां नियमित रूप से की जा रही हैं और यह सफलता प्रदेश में उपलब्ध उच्च स्तरीय कैंसर चिकित्सा सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।

    एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज का संपूर्ण उपचार राजस्थान सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, आरजीएचएस एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल हैं, के अंतर्गत नि:शुल्क किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ अब आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने कहा कि यह उपलब्धि पीबीएम अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञता, समर्पित टीमवर्क और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भी विश्वस्तरीय उपचार संभव है और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।इनका रहा सहयोग
    इस जटिल सर्जरी में एनेस्थेटिक टीम के डॉ. संगीता सेठिया, डॉ. पुष्पा और डॉ. उत्कर्ष, सर्जरी रेजिडेंट डॉ. पंकज, ओटी नर्सिंग स्टाफ कृष्णा स्वामी, अभिलाषा, रविंदर, सरोज, महेंद्र एवं पूनम तथा सहयोगी कर्मियों बाबू, साजिद और पूजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    SendShare429
    Previous Post

    कोलासर माईनर पर हुई वारदात, डिस्कॉम को आर्थिक नुकसान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    Next Post

    SIPRI रिपोर्ट 2026: भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार किए तैनात, भंडार बढ़कर 190 हुआ

    Latest News

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    नयाशहर पुलिस की कार्रवाई,अवैध हथियार रखने पर युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    बीकानेर: शराब व पैसों की मांग ठुकराने पर हमला, एससी/एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज

    बीकानेर में बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, विकेट वॉरियर्स और बीकानेर रॉयल्स अगले दौर में

    बीकानेर: रतन बिहारी पार्क से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

    बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान युवती की कुंड में गिरने से मौत
    Uncategorized

    बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान युवती की कुंड में गिरने से मौत

    June 28, 2026
    Next Post
    SIPRI रिपोर्ट 2026: भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार किए तैनात, भंडार बढ़कर 190 हुआ

    SIPRI रिपोर्ट 2026: भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार किए तैनात, भंडार बढ़कर 190 हुआ

    पीबीएम अस्पताल की लैब में परिजन से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर दो कर्मचारी हटाए गए

    पीबीएम अस्पताल की लैब में परिजन से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर दो कर्मचारी हटाए गए

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    0

    बीकानेर | हमारा बीकानेर 43 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार, 29 जून से प्रदेशभर के सरकारी विद्यालय नए शिक्षा...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    0

    बीकानेर | हमारा बीकानेर 43 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार, 29 जून से प्रदेशभर के सरकारी विद्यालय नए शिक्षा...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group