Tuesday, June 30, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    विश्व साइकिल दिवस पर अर्जुन राम मेघवाल ने चलाई साइकिल, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    June 7, 2026
    in Uncategorized
    विश्व साइकिल दिवस पर अर्जुन राम मेघवाल ने चलाई साइकिल, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    871
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर, 7 जून। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विशाल साइकिल रैली एवं “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय ( स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पहली बार मनाए गए साइकिल के जन्मदिन कार्यक्रम में केक काटकर आयोजन की शुरुआत की।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने विशाल साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गंगा थिएटर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः गंगा थिएटर पहुंची। रैली के माध्यम से फिट इंडिया, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान के संयोजक श्री बस्तीराम बिश्नोई द्वारा साइकिल जन्मदिन समारोह के आयोजन से हुई। केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने केक काटकर इस अनूठी पहल की सराहना की और इसे स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला अभिनव प्रयास बताया।

    अपने संबोधन में श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है तथा मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन खपत की चुनौतियों के बीच साइकिल पर्यावरण के अनुकूल सबसे बेहतर परिवहन साधनों में से एक है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करें तो प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

    उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट के नियमित उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके लिए आयोजकों को बधाई दी।

    जिला खेल अधिकारी श्री सुरेन्द्र हर्ष ने बताया कि गंगा थिएटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में साइकिलिंग के अतिरिक्त प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता, रनिंग गतिविधि तथा ऊर्जावान जुंबा डांस सत्र आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षक श्री भुवनेश पुरोहित की टीम ने योग प्रदर्शन किया।नगर निगम की ओर से खिलाड़ियों के लिए फल एवं जूस उपलब्ध करवाया गया।

    कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानाीचामी, एडीएम श्री उम्मेद सिंह रतनू. एडिश्नल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, हाल ही में आईपीएस में चयनित श्री सुनील गोदारा, कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी, सीओ सिटी श्री अनुज डाल, साई ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर प्रभारी श्री हनुमंत सिंह, जिला खेल अधिकारी श्री सुरेन्द्र हर्ष, एनएलसी के श्री राजेश कुमार, पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल निदेशक डॉ. शंकरलाल प्रजापत, साइकिलिंग कोच श्री श्रवण भांभू व श्री सुंदर बिश्नोई, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्री सुरेन्द्र कुकणा, “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान संयोजक श्री बस्ती राम बिश्नोई, बीकानेर रन क्लब के श्री ईशान शर्मा व क्लब सदस्य, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट श्री दयालाराम सारण, श्री जेठाराम गाट,रामस्वरूप जाखड़, राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री पेमाराम व रामप्रसाद, श्री सुरेश गुप्ता, अनवर अली, श्री नवीन डूडी, बीएसएफ, एयरफोर्स, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों, युवाओं, खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

    SendShare348
    Previous Post

    बीकानेर के अरजनसर में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो ऊंटों की मौत, रेल यातायात कुछ समय बाधित

    Next Post

    बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बस से युवक के बैग में मिले 80 लाख रुपये, जांच शुरू

    Latest News

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    नयाशहर पुलिस की कार्रवाई,अवैध हथियार रखने पर युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    बीकानेर: शराब व पैसों की मांग ठुकराने पर हमला, एससी/एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज

    बीकानेर में बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, विकेट वॉरियर्स और बीकानेर रॉयल्स अगले दौर में

    बीकानेर: रतन बिहारी पार्क से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

    बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान युवती की कुंड में गिरने से मौत
    Uncategorized

    बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान युवती की कुंड में गिरने से मौत

    June 28, 2026
    Next Post
    बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बस से युवक के बैग में मिले 80 लाख रुपये, जांच शुरू

    बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बस से युवक के बैग में मिले 80 लाख रुपये, जांच शुरू

    बीकानेर में सोमवार को दो घंटे बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में सोमवार को दो घंटे बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में रहेगी आपूर्ति बाधित

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    0

    बीकानेर | हमारा बीकानेर 43 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार, 29 जून से प्रदेशभर के सरकारी विद्यालय नए शिक्षा...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    0

    बीकानेर | हमारा बीकानेर 43 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार, 29 जून से प्रदेशभर के सरकारी विद्यालय नए शिक्षा...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group