humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Thursday, July 2, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    पीबीएम अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर बना लापरवाही का अड्डा, मरीजों की जान सांसों के भरोसे

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    October 24, 2025
    in Uncategorized
    पीबीएम अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर बना लापरवाही का अड्डा, मरीजों की जान सांसों के भरोसे
    1.3k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर।संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर लंबे समय से अव्यवस्थाओं का अड्डा बन चुका है। सड़क हादसों और गंभीर आपात स्थितियों में पहुंचने वाले मरीजों का जीवन इस लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि रात में पूरा ट्रॉमा सेंटर रेजिडेंट डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है, जबकि सीनियर डॉक्टर वीडियो कॉल पर निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं।
    रेजिडेंट्स पर पूरा बोझ, सीनियर डॉक्टर गायब

    ट्रॉमा रिकॉर्ड के अनुसार, रात में सिर्फ तीन रेजिडेंट्स की ड्यूटी होती है, जिनमें एक सीएमओ इंचार्ज के रूप में कार्यरत होता है। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए वास्तविक रूप से सिर्फ दो ही डॉक्टर्स बचते हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित रेजिडेंट डॉक्टर को ऑन कॉल बुलाया जाता है, लेकिन कॉल लगने से लेकर अस्पताल पहुंचने तक की देरी मरीज की पीड़ा को असहनीय बना देती है।

    ट्रॉमा सेंटर के सूत्रों ने बताया कि सीनियर डॉक्टर्स को नियम अनुसार दिन में तीन राउंड करने होते हैं, किन्तु अधिकांश चिकित्सक एक ही राउंड लगाकर कर्तव्य पूर्ण मान लेते हैं। शाम के राउंड में तो शायद ही कोई डॉक्टर दिखाई देता है। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है बल्कि सीधे तौर पर जीवनरक्षक इलाज को खतरे में डाल रही है।

    उपकरणों की कमी और जर्जर स्ट्रेचर, इलाज से पहले जोखिम
    छह से सात बेड वाली ट्रॉमा कैजुअल्टी में मात्र दो मॉनिटर हैं। उनमें से एक मॉनिटर तक ढंग से कार्य नहीं कर रहा। बीपी जांचने जैसे मूलभूत उपकरण वार्ड में उपलब्ध नहीं, जिसके कारण मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाकर मॉनिटर से जोडना पड़ रहा है। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की हालत इतनी दयनीय है कि मरीज कई बार गिरते-गिरते बचते हैं। कई जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं, जिनके लिए मरीज परिजनों को बाहर भेजा जाता है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इलाज से पहले ही मरीज अस्पताल की व्यवस्थाओं से जूझ रहा है।

    रात में सोनोग्राफी पूरी तरह बंद, गंभीर मरीजों की थम रहीं सांसें

    ट्रॉमा सेंटर में सोनोग्राफी रूम और मशीन मौजूद है, फिर भी जांच कई महीनों से रात के समय बंद है। गंभीर हालत वाले मरीजों को स्ट्रेचर पर लादकर मर्दाना अस्पताल के कमरा नंबर 22 लेया जाता है। जांच तक पहुंचते-पहुंचते कई मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है, कुछ की सांसें वहीं थम जाती हैं। यह लापरवाही स्वास्थ्य प्रणाली की संवेदनहीनता का सबसे वीभत्स उदाहरण है।

    अव्यवस्था से स्टाफ और परिजन आमने-सामने

    कर्मचारियों की संख्या कम होने से अक्सर स्टाफ और मरीज परिजनों के बीच तनाव और विवाद की स्थिति बन जाती है। कई बार मारपीट तक के मामले सामने आए हैं। हालांकि, इन स्थितियों के लिए असल जिम्मेदार व्यवस्था की कमियां हैं, मरीज के परिजन या फिर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नहीं। क्योंकि स्टाफ की कमी के चलते मौजूद डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ एक मरीज को इतना समय नहीं दे पाते, जिससे मरीज व उसका परिजन संतुष्ट हो सके।। इसी कारण कई बार मारपीट जैसे हालात बन जाते है।

    निर्देश हवा में, सुधार कहीं नहीं

    मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने हाल में निरीक्षण कर सुधार निर्देश दिए थे। 24 घंटे सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने के स्पष्ट निर्देश हुए, फिर भी अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है। जिन बदलावों को तत्काल लागू होना चाहिए था, उन पर किसी स्तर पर गंभीरता नहीं दिख रही।
    सवाल जिम्मेदारों से

    जब पीबीएम जैसा प्रतिष्ठित संस्थान ही अपने ट्रॉमा सेंटर को सही ढंग से संचालित नहीं कर पा रहा, तो फिर मरीज जीवन की सुरक्षा किससे मांगे ? कब तक वीडियो कॉल पर ऑपरेशन होते रहेंगे और कब तक मरीज टूटे स्ट्रेचर पर जीवन से संघर्ष करता रहेगा?

    SendShare539
    Previous Post

    बीकानेर में बढ़ता अपराध: अब मंदिर भी चोरों के निशाने पर, मेघासर गाँव में लाखों की चोरी,पढ़े खबर

    Next Post

    खाजूवाला में तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत, कथित तांत्रिक हिरासत में

    Latest News

    पीबीएम अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सदर थाने में मामला दर्ज
    Uncategorized

    July 2, 2026
    बीकानेर: विवाहिता की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 7 साल की सजा, 70 हजार जुर्माना

    राजस्थान में मानसून की दस्तक, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

    बीकानेर के यात्री की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, गोटन स्टेशन के पास हादसा

    नापासर क्षेत्र में मिला जिंदा कारतूस, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया केस

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब
    Uncategorized

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    Next Post
    खाजूवाला में तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत, कथित तांत्रिक हिरासत में

    खाजूवाला में तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत, कथित तांत्रिक हिरासत में

    अचानक कार का दरवाजा खोलने से बाइक सवार घायल, गंगाशहर में हुआ हादसा

    अचानक कार का दरवाजा खोलने से बाइक सवार घायल, गंगाशहर में हुआ हादसा

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण
    Uncategorized

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    by Jitu Bikaneri
    July 2, 2026
    0

    बीकानेर, । राजस्थान सरकार ने स्वरोजगार और नए उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 के...

    Read moreDetails
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण
    Uncategorized

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    by Jitu Bikaneri
    July 2, 2026
    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    July 2, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group