बीकानेर। जिले में एक बार फिर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने श्रीकोलायत थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी जान-पहचान का युवक है, जो छतरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। 14 अक्टूबर की दोपहर आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी और नाबालिग की तलाश में जुटी है।



















