बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर पत्थर फेंककर चोट पहुंचाने और डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी मंशा से उसे परेशान कर रहे हैं। मामले में गंगाशहर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तिलकनगर सागर रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने रहने वाले भैराराम बाना ने रिपोर्ट में बताया कि 10 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे वह अपने मकान की छत का जायजा लेने गया था। इसी दौरान मनोज, सुभाष, भंवरलाल, तोलाराम ने उस पर भारी पत्थर फेंके। पत्थर लगने से उसके सिर में चोट आई।परिवादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी उसे डराने-धमकाने के साथ उसका प्लॉट हड़पना चाहते हैं। उसने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



















