बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनाव की बदली हुई तारीख के बीच आज से नामांकन शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों द्वारा अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है ऐसे में पहले दिन नामांकन की रफ्तार सुस्त दिखी। 27 से 31 तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। आज पहले दिन एक नामांकन अब तक किया जा चुका है। बीडीए को नई बिल्डिंग में आज पहला नामांकन वार्ड 28 से महिला उम्मीदवार द्वारा भरा गया है। महिला प्रत्याशी ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपना नामांकन पेश किया। बता दे की बीकानेर शहर के नामांकन को लेकर वार्ड के अनुसार अलग अलग स्थान तय किए गए है। वार्ड 1 से 20 के नामांकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर कार्यालय में दाखिल होंगे।वार्ड 21 से 35 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग में नामांकन प्रक्रिया होगी वही
वार्ड 36 से 50 के लिए बीडीए की पुरानी बिल्डिंग और वार्ड 51 से 65 के लिए तहसीलदार कार्यालय निर्धारित किया गया है इसी क्रम में वार्ड 66 से 80 के नामांकन सहायक कलेक्टर शहर कार्यालय में दाखिल होंगे।




















