बीकानेर, 24 अगस्त। माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए आज माखन भोग में आयोजित चुनाव में सुनील सारड़ा ने कड़े एवं रोचक मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी आज्ञाराम पेड़ीवाल को 7 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम में सुनील सारड़ा को 80 मत, जबकि प्रतिद्वंदी को 73 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों एवं समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल बन गया और उपस्थित समाजजनों ने सुनील सारड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुनील सारड़ा ने समाज के सभी मतदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, पारदर्शिता, सेवा और सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे समाज के विकास के लिए सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
चुनाव के दौरान समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें जुगल राठी, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, बृजमोहन चांडक, टोलाराम पेड़ीवाल, गोपीकिशन पेड़ीवाल, सुरेश कोठारी, किशन लोहिया, विजय कुमार थिरानी, बालकिशन थिरानी, अनिल माहेश्वरी, दाऊलाल बिन्नाणी, भतमाल पेड़ीवाल, झूमर सोनी, महेश दम्मानी, कमल राठी, कपिल लड्ढा सहित अनेक समाजबंधु शामिल थे।
इस चुनावी प्रक्रिया में CA श्यामसुंदर मुंधड़ा, अनिल सारड़ा एवं रमेश हुरकट का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। उनके सक्रिय सहयोग और समर्पण के लिए टीम जय महेश ने आभार व्यक्त किया।
समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील सारड़ा के नेतृत्व में माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर एकता, सेवा और सकारात्मक सोच के साथ नई दिशा में आगे बढ़ेगी।




















