बीकानेर। लगातार
अपराधिक गतिविधियों पर लिप्त पांच लोगों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। इस सम्बंध में एसपी ने आदेश दिए है। आदेशों के अनुसार लगातार अवैध मादक पदार्थो व लूट के मामले में फरार दो पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं दो पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया है ।
एसपी के आदेशों पर पांचू पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण में नोखा के रहने वाले अशोक जाट और नागौर के रहने वाले मनीष कुम्हार पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं कोलायत थाने में एनडीपीएस से जुड़े मामले में कोलायत-गजनेर थाने उग्रसेन खिलेरी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है। इसी तरह हदां पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में फरार चल रहे श्यामसुंदर विश्नोई के खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।




















