बीकानेर। बीकानेर के नए मेडिसीन विंग में बवाल हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद मरीजों के दो पक्ष आमने-सामने हो गए और वार्ड में काफी देर तक बवाल होता रहा। बीते दिनों ही नई मेडिसीन विंग का सीएम भजनलाल शर्मा ने शुभारंभ किया गया था। बीते करीब 10 दिनों में ही ऐसी कई खबरें आ गयी जो कि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
नई मेडिसीन विंग में मरीजों के दो पक्ष आमन सामने हो गए। उपचाराधीन एक युवक से जु पारिवारिक विवाद ने अस्पताल के वार्ड को कु देर के लिए संघर्ष का मैदान बना दिया। मरीजों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मेडिसिन विंग के बी वार्ड में भर्ती एक युवक से मिलने रिश्तेदार पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और बवाल हो गया। दोनों ओर से धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने मरीज के बेड के पास लगा ग्लूकोज स्टैंड निकाल लिय और उसे लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाने लग यह दृश्य देखकर वार्ड में भर्ती मरीज और उन परिजन घबरा गए।
हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद पीबीएम पुलिस चौकी का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।




















