बीकानेर। पीबीएम में इलाज को लेकर फिर गंभीर लापरवाही से जुड़ी खबर सामने आयी है। इसी लापरवाही के चलते एक प्रसूता की और मौत हो गयी है। इस सम्बंध में महिला के पति ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। चुरू के सरदारशहर में रहने वाले परिवादी ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवादी आनंद मीणा ने शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी पत्नी अनुपमा जो कि गर्भवती थी। 11 अगस्त को इलाज सरदारशहर से उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए पीबीएम रैफर किया गया।
परिवादी के अनुसार चिकित्सोंं द्वारा उसकी पत्नी की स्थिति खराब होने के बावजूद भी सामान्य बताई जार रही। जिसके बाद उसकी पत्नी को अचानक आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी की स्थिति गंभीर होने के बावजूद भी सीनियर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को उचित इलाज उपलब्ध नहीं करवाया गया। जिसके चलते 23 अगस्त को उसकी पत्नी की मौत हो गयी। परिवादी ने जिम्मेवार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है ।























