बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ अभियान जारी है। अभियान के चलते लगातार नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जेएनवीसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी जब्त की है। पुलिस टीम ने 21 अगस्त को 80 फीट रोड़ स्वर्ण जयंती नगर जाने वाली रोड़ पर कार्रवाई करते हुए 06.80 ग्राम एमडी जब्त की। पुलिस ने पवन नाम के युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















