बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में सट्टे पर दबिश देकर एक को पकड़ा है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र की टीम ने केईएम रोड़ के पास 18 अगस्त की शाम की है। इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर सट्टे एक को पकड़ा है । पुलिस ने कन्हैया कुमार के पास से अलग-अलग मैचों पर सट्टा खिलवाने वाले उपकरण जब्त किए है। पुलिस ने कन्हैया कुमार के पास से 1 लैपटॉप, पांच मोबाइल, दो हिसाब किताब की रजिस्ट्रर डायरी, चार मोबाइल चार्जर, 2 लाईट प्लंग फ्लैट, एक लैपटॉप कब्जे मे ं लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















