बीकानेर। बीकानेर में नशीले पदार्थो के खिलाफ एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गयी है। नोखा थाना पुलिस टीम ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नागौर रोड़ पर स्विफ्ट कार को रूकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन लोगों के पास से करीब 150 ग्राम हेरोइन जब्त की गयी है। पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से स्विफ्ट जब्त की है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियेां से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में जानकारी जुटा रही है ।






















