humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Wednesday, August 19, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    August 19, 2026
    in Uncategorized
    बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री
    739
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर, 19 अगस्त।भारतीय स्टेट बैंक ने बीकानेर में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया। बैंक की ओर से गंगाशहर रोड स्थित शाखा के नए एवं आधुनिक परिसर तथा तिलक नगर शाखा के एटीएम का उद्घाटन किया गया। इसी अवसर पर सामाजिक दायित्व के तहत शाला क्रीड़ा संगम, बीकानेर को करीब 7.50 लाख रुपए मूल्य के कलात्मक जिम्नास्टिक उपकरण उपलब्ध करवाए गए।

    गंगाशहर रोड शाखा को मिला आधुनिक स्वरूप

    गंगाशहर रोड शाखा के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल के महाप्रबंधक रोहित कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बीकानेर मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक संतोष दान चारण ने अतिथियों का स्वागत किया।

    नए परिसर को ग्राहकों की बदलती बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां वातानुकूलित बैंकिंग व्यवस्था के साथ चौबीसों घंटे ई-कॉर्नर, एटीएम, नकद जमा मशीन, पासबुक प्रिंटर सहित विभिन्न डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे क्षेत्र के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और आधुनिक वातावरण मिलेगा।

    तिलक नगर में भी एटीएम सुविधा शुरु

    कार्यक्रम के दौरान तिलक नगर शाखा के नए एटीएम का भी शुभारंभ किया गया। एटीएम सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे नकद निकासी सहित बैंकिंग से जुड़ी आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। तिलक नगर शाखा के प्रबंधक वैभव प्रकाश ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    खेल प्रतिभाओं को एसबीआई की बड़ी मदद

    भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बीकानेर के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। शाला क्रीड़ा संगम को कलात्मक जिम्नास्टिक के लिए आवश्यक उपकरण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसकी कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई गई है।

    बैंक की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि बीकानेर की खेल प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    कार्यक्रम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने शानदार और आकर्षक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। नई खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला।

    कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में एसबीआई के महाप्रबंधक रोहित कुमार, उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू, पूर्व एसबीआई नेता वाई.के. शर्मा सहित बीकानेर ओलंपिक जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक के निजी सचिव राहुल पूहन, माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल रफीक मोहम्मद शामिल रहे।

    इसके अलावा जिम्नास्टिक कोच प्रदीप सिंह पंवार, सीएम एचआर प्रदीप वर्मा, लाइजनिंग ऑफिसर करण पाल सिंह भाटी ,एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, जिम्नास्टिक परिवार से जुड़े लोग और अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    बैंकिंग के साथ सामाजिक सरोकार पर भी जोर

    भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल से शाला क्रीड़ा संगम और बीकानेर के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरणों के साथ अभ्यास और प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। बैंक की ओर से कहा गया कि ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक दायित्व के माध्यम से खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के अन्य क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

    SendShare296
    Previous Post

    बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री

    Next Post

    बीकानेर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के अधिकारियों के तबादले; रणवीर सिंह मीणा श्रीगंगानगर भेजे गए

    Latest News

    बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री
    Uncategorized

    बीकानेर में एसबीआई की नई सौगात: आधुनिक बैंक शाखा का शुभारंभ, जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को 7.50 लाख की खेल सामग्री

    August 19, 2026
    रानी बाजार-गोगागेट में जाम से मिलेगी राहत! नोखा-नागौर बसों के लिए नया रूट प्रस्तावित
    Uncategorized

    रानी बाजार-गोगागेट में जाम से मिलेगी राहत! नोखा-नागौर बसों के लिए नया रूट प्रस्तावित

    August 19, 2026
    बीकानेर की सरकारी सप्लाई का कैंसर इंजेक्शन दिल्ली के ब्लैक मार्केट में, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    बीकानेर की सरकारी सप्लाई का कैंसर इंजेक्शन दिल्ली के ब्लैक मार्केट में, 4 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026
    ऑनलाइन गेम में पैसे गंवाए, फिर रची 70 हजार की लूट की झूठी कहानी…पढ़े पूरी खबर
    Uncategorized

    ऑनलाइन गेम में पैसे गंवाए, फिर रची 70 हजार की लूट की झूठी कहानी…पढ़े पूरी खबर

    August 19, 2026
    बीकानेर से जयपुर तक अविनाश जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
    Uncategorized

    बीकानेर से जयपुर तक अविनाश जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

    August 18, 2026
    बीकानेर में तीन आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट, लूट और हत्या के प्रयास समेत संगीन मामले दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर में तीन आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट, लूट और हत्या के प्रयास समेत संगीन मामले दर्ज

    August 18, 2026
    भवानी होटल में दूसरी बार बिजली चोरी पकड़ी, कनेक्शन काटा; 1.13 लाख की वीसीआर भरी
    Uncategorized

    भवानी होटल में दूसरी बार बिजली चोरी पकड़ी, कनेक्शन काटा; 1.13 लाख की वीसीआर भरी

    August 18, 2026
    ब्याज पर रुपए देकर सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप, वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
    Uncategorized

    ब्याज पर रुपए देकर सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप, वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

    August 18, 2026
    अवैध मादक पदार्थों के मामलों में फरार तीन आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित
    Uncategorized

    अवैध मादक पदार्थों के मामलों में फरार तीन आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

    August 18, 2026
    अनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्त
    Uncategorized

    अनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्त

    August 18, 2026
    बीकानेर में 600 ड्रोन का होगा भव्य प्रदर्शन, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी कला-संस्कृति
    Uncategorized

    बीकानेर में 600 ड्रोन का होगा भव्य प्रदर्शन, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी कला-संस्कृति

    by Jitu Bikaneri
    August 12, 2026
    0

    बीकानेर। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सार्दुल सदन क्षेत्र से 600 ड्रोन आकाश में...

    Read moreDetails
    फूड कैफे की फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹7.50 लाख की ठगी, श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने दर्ज कराया मामला

    सर्वोदय बस्ती में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़, युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

    बीकानेर में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

    नशामुक्त राजस्थान अभियान: 848 केस, 1,158 तस्कर गिरफ्तार, 9,750 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में 600 ड्रोन का होगा भव्य प्रदर्शन, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी कला-संस्कृति
    Uncategorized

    बीकानेर में 600 ड्रोन का होगा भव्य प्रदर्शन, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी कला-संस्कृति

    by Jitu Bikaneri
    August 12, 2026
    बीकानेर में 600 ड्रोन का होगा भव्य प्रदर्शन, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी कला-संस्कृति

    बीकानेर में 600 ड्रोन का होगा भव्य प्रदर्शन, 15 मिनट तक आसमान में दिखेगी कला-संस्कृति

    August 12, 2026
    फूड कैफे की फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹7.50 लाख की ठगी, श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने दर्ज कराया मामला

    फूड कैफे की फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹7.50 लाख की ठगी, श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने दर्ज कराया मामला

    August 12, 2026
    सर्वोदय बस्ती में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़, युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

    सर्वोदय बस्ती में खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़, युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

    August 12, 2026
    बीकानेर में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

    बीकानेर में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

    August 12, 2026
    नशामुक्त राजस्थान अभियान: 848 केस, 1,158 तस्कर गिरफ्तार, 9,750 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

    नशामुक्त राजस्थान अभियान: 848 केस, 1,158 तस्कर गिरफ्तार, 9,750 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

    August 12, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group