श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथा वाचक पंडित विजय कुमार व्यास तथा मुख्य पुजारी श्री शंकर महाराज के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज 31अगस्त,ऊभ-छठ का त्यौहार 2 सितम्बर तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 04 सितम्बर 2026 को मनाया जाएगा
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल सीताराम कच्छावा के नेतृत्व मे आज बीकानेर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा से मिला तथा उनसे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में तीज,”ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी” त्योहार पर विशेष पुलिस जाब्ता लगाने की मांग की। शिष्टमंडल में समिति के सचिव सीताराम कच्छावा,शिवप्रकाश सोनी, नरेन्द्र शर्मा,कैलाश छीम्पा,मुकेश जोशी, तथा अनिल सोनी आदि शामिल थे।
शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को बताया कि 2 सितम्बर को “ऊभछठ”के मेले में रियासत काल से आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में रात्रि को 7.30 बजे से चंद्रोदय(10.30बजे)तक केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है,तथा पुरुषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। ऊभ-छठ के मेले में महिलाओं की भारी भीड़ रहेगी, जबकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सपरिवार मंदिर में दर्शन करने आएंगे।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में “ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का पूरा जाब्ता लगाने हेतु निवेदन किया,तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क हेतु एक स्थाई पुलिसकर्मी लगाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीन होमगार्ड लगाने की भी मांग की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमदुल कच्छावा उपरोक्त त्योहारों पर पूरा पुलिस जाब्ता लगाने तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सचिव























