बीकानेर। दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए परस्पर मुकदमें दर्ज करवाए है। एक पक्ष की और से गोरधन राम ने ओकाराराम, बद्रीराम, रामचन्द्र, ओमप्रकाश, सीताराम, पुनमचंद, रेखाराम, प्रकाश, रामकुमार सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 अगस्त की सुबह की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ व उसके काम करने वाले के साथ खेत में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष की और से बद्रीराम जाट पेमाराम, गोरधनराम, सियाराम, शंकरला सीताराम, मुन्नीराम, सोहनलाल, सीगाराम, मदनलाल, मांगीलाल, शंकरलाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके व उसके साथ काम करने वालों के साथ खेत में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट की तथा गले में पहनी हुई चैन, रूपए निकालकर ले गए। पुलिस ने दोनो की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























