बीकानेर के जसरासर थाना पुलिस ने युवक की मौत के मामले में 2 महीने 10 दिन से फरार चल रहे आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवक को धोखे से बुलाकर बांधने और लाठी, सरिए व बेल्ट से मारपीट करने का आरोप है। गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने राजेश को थाना स्तर पर टॉप-10 वांछित अपराधियों में चिह्नित कर रखा था। आरोपी से अब घटना में उसकी भूमिका और फरारी के दौरान ठिकानों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को जसरासर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को धोखे से बुलाया और बांधकर लाठी, सरिए व बेल्ट से मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज होने के बाद जसरासर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। आरोपी राजेश घटना के बाद से फरार चल रहा था।






















