humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Wednesday, September 30, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    साइबर अपराधों पर सख्त सरकार, सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    May 10, 2026
    in Uncategorized
    साइबर अपराधों पर सख्त सरकार, सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा
    1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोक अभियोजक न्याय व्यवस्था की एक अहम कड़ी है, जो विधिक मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व के साथ ही न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में भी भूमिका निभाते हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा की कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की साइबर सुरक्षा के लिए सजग है। वर्ष 2030 तक समस्त जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित होंगे।सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार तीनों नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस और अभियोजन को इन कानूनों की पूरी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, हमारी सरकार ने 42 न्यायालय स्थापित किए हैं। हमने फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ एवं सलूंबर में जिला एवं सेशन न्यायालय तथा बड़ी सादड़ी एवं केशोरायपाटन में नियमित अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय स्थापित किए हैं। सीएम भजनलाल ने कहा कि झुंझुनूं, प्रतापगढ़, टोंक, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, बारां और सीकर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशिष्ट न्यायालय एवं हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, चूरू, बीकानेर तथा जोधपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष न्यायालय एवं एनआई एक्ट के तहत झुंझुनूं में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोले हैं।
    सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार प्रदेश में संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा लोक अभियोजकों एवं विशेष लोक अभियोजकों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलते कानूनों और न्यायिक दृष्टिकोणों के अनुरूप अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यशाला लोक अभियोजकों को नए आपराधिक कानूनों, साइबर कानूनों तथा दिव्यांगजनों से जुड़े कानूनों के प्रति अधिक जागरूक, संवेदनशील एवं दक्ष बनाएगी।
    27 हजार से अधिक लोगों को विधिक सहायता
    सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 27 हजार से अधिक लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाई है तथा राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत 4 हजार पीडि़तों को 85 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसी तरह, 1 लाख 20 हजार विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से करीब 77 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा न्यायालय भवनों का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करते हुए डिजिटल न्याय प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।
    10 हजार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की साइबर सुरक्षा को लेकर भी अत्यधिक सजग है। हमारी सरकार ने साइबर खतरों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा सिमुलेशन लैब की स्थापना की है। ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाकर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने का काम किया है। इसके अलावा लगभग 10 हजार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 12 लाख से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।साइबर अपराधों के एआई आधारित विश्लेषण की होगी व्यवस्था
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के समस्त पुलिस थानों पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं तथा वर्ष 2030 तक समस्त जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह हमारी सरकार डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य साइबर अपराधों पर नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर की भी स्थापना करने जा रही है। राज्य सरकार साइबर अपराधों के एआई आधारित विश्लेषण तथा साइबर हेल्पलाइन कॉल सेंटर की व्यवस्था करेगी।
    सीएम भजनलाल ने कहा कि दिव्यांग दिव्यता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के माध्यम से दिव्यांगों के लिए शिक्षा, समानता, गैर-भेदभाव और बाधा-मुक्त वातावरण का निर्माण किया है। उन्होंने लोक अभियोजकों और लोक अभियोजकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे दिव्यांगजनों से जुड़े प्रकरणों में अधिक गंभीर और संवेदनशील बनें।
    सीएम भजनलाल ने कहा कि आज के समय में कानून सामाजिक न्याय और जनकल्याण का आधार बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से लोक अभियोजकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा विशेषज्ञों के अनुभव और सुझाव विधि क्षेत्र में वर्तमान और भावी चुनौतियों का समाधान खोजने में मददगार साबित होंगे।

    SendShare411
    Previous Post

    बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र की जेल में बंदियों के बीच खूनी झड़प, एक घायल

    Next Post

    व्यास कॉलोनी में जलापूर्ति समय बदला, सुबह होगी सप्लाई

    Latest News

    दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट, पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
    Uncategorized

    दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट, पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप

    September 30, 2026
    कोलायत में सड़क हादसा: बछड़े से टकराकर साइन बोर्ड से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
    Uncategorized

    कोलायत में सड़क हादसा: बछड़े से टकराकर साइन बोर्ड से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

    September 30, 2026
    बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में 5 अक्टूबर को लगेगा ‘करियर कनेक्ट-2026’ रोजगार मेला
    Uncategorized

    बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में 5 अक्टूबर को लगेगा ‘करियर कनेक्ट-2026’ रोजगार मेला

    September 30, 2026
    बीकानेर उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने जयपुर में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात
    Uncategorized

    बीकानेर उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने जयपुर में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

    September 30, 2026
    बीकानेर में युवती लापता, पड़ोसी युवक सहित परिवार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
    Uncategorized

    बीकानेर में युवती लापता, पड़ोसी युवक सहित परिवार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    September 29, 2026
    खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 20 वर्षीय युवक बेहोश, अस्पताल में मौत
    Uncategorized

    खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 20 वर्षीय युवक बेहोश, अस्पताल में मौत

    September 29, 2026
    धर्मास के पास गाय से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल; रेलवे क्रॉसिंग पर बदली एंबुलेंस
    Uncategorized

    धर्मास के पास गाय से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल; रेलवे क्रॉसिंग पर बदली एंबुलेंस

    September 29, 2026
    हीरेश्वर महादेव मंदिर में कटारिया का अभिनंदन, गोपाल गहलोत के पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि
    Uncategorized

    हीरेश्वर महादेव मंदिर में कटारिया का अभिनंदन, गोपाल गहलोत के पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि

    September 28, 2026
    अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का उद्घाटन
    Uncategorized

    अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का उद्घाटन

    September 28, 2026
    214 प्रतिभाओं के सम्मान से गूंजा शाकद्वीपीय समाज, उपलब्धियों से बढ़ा गौरव
    Uncategorized

    214 प्रतिभाओं के सम्मान से गूंजा शाकद्वीपीय समाज, उपलब्धियों से बढ़ा गौरव

    September 28, 2026
    Next Post
    व्यास कॉलोनी में जलापूर्ति समय बदला, सुबह होगी सप्लाई

    व्यास कॉलोनी में जलापूर्ति समय बदला, सुबह होगी सप्लाई

    खाजूवाला बॉर्डर पर एसपी मूदुल कच्छावा का दौरा, तस्करी रोकने पर मंथन

    खाजूवाला बॉर्डर पर एसपी मूदुल कच्छावा का दौरा, तस्करी रोकने पर मंथन

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    0

    बीकानेर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण...

    Read moreDetails
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    September 22, 2026
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    September 22, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group