Movie prime

Rajasthan Politics:  50 जिलों में नए जिलाध्यक्षों का होगा चयन, आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

जाने विस्तार से 

 
rajasthan politics

Rajasthan Politics: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत सभी 50 जिलों में पार्टी अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक लगाए जाने के बाद जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेता सक्रिय हो गए है। सभी 30 पर्यवेक्षकों की गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल बैठक लेंगे। इन्हे जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी देकर सम्बंधित दस्तावेज सौंपें जाएंगे। यहीं से पर्यवेक्षकों को जिलों को आवंटन किया जाएगा। कुछ को एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। दस अच्छी और छोटी हैडिंग बनाएं

मान-मनुहार में जुट भावी उम्मीदवार
जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नेता अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अन्य नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकताओं की मान-मनुहार में जुट गए हैं। ये नेता प्रदेश कार्यालय या जिन राज्यों में पहले से संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है। वहां के नेताओं से प्रक्रिया के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। Rajasthan Politics

ऐसे लेंगे फीडबैक
प्रक्रिया के तहत पर्यवेक्षक जिलों में दावेदारी करने वालों या अन्य किसी मजबूत नेता के बारे में फीड़बैंक लेंगे। जिनके पक्ष में माहौल दिखेगा उन्हें सूची में पूरे विवरण के साथ शामिल किया जाएगा। ये संगठन में कब से और किन पदों पर काम कर चुके हैं, सामाजिक क्षेत्रों में पकड़ कैसी है और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता सहित सभी प्रकार की जानकारी जुटाई जाएगी। इस कवायद के बाद तीन नाम का पैनल दिल्ली एआइसीसी को भेजा जाएगा। एआइसीसी की ओर से प्रदेश के बड़े नेताओं की राय भी ली जाएगी। Rajasthan Politics