Movie prime

राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब मिलेगा ये विकल्प 

आदेश हुए जारी, जाने विस्तार से 

 
rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान के 98 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में अब हिन्दी माध्यम से भी पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर कहा कि अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कठिन लगने पर विद्यार्थी को उसी स्कूल में हिन्दी माध्यम से पढ़ने का विकल्प दिया जाएगा। दरअसल, अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरण के बाद विद्यार्थियों के लिए हिन्दी का विकल्प बंद हो गया था, जिससे परेशानी आ रही थी।

स्कूल संचालन का पैटर्न
दोनों माध्यमों में कक्षाएं एक ही स्कूल में चलेंगी। जहां कक्षाओं की संख्या पर्याप्त होगी, वहां एक ही पारी में दोनों माध्यम चलेंगे। जहां कम कक्षाएं हैं, वहां दो पारी होंगी। पहली में अंग्रेजी और दूसरी में हिन्दी। Rajasthan News

स्टाफ और प्रबंधन
एक ही प्राचार्य पूरे विद्यालय का संचालन करेंगे, समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। मंत्रालयिक स्टाफ, पुस्तकालयाध्यक्ष, पीटीआई, लैब सहायक, लैब सेवक, कंप्यूटर अनुदेशक सभी एक ही विद्यालय के लिए होंगे। भाषा विषय शिक्षक विशेष चयन प्रक्रिया से लिए जाएंगे और दोनों माध्यमों में पढ़ाएंगे। अन्य विषयों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग पद सृजित होंगे। Rajasthan News