Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर जारी, ये शहर रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 50 डिग्री, इस दिन से बदलेगा मौसम
Jun 14, 2025, 12:16 IST
Rajasthan Weather Update: शुक्रवार राजस्थान में मौसम का सबसे गर्म दिन था। गंगानगर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभागों में आज से मानसून पूर्व गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। Rajasthan Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से मानसून पूर्व आंधी और बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। इससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सबसे गर्म दिन बीता शुक्रवार रहा। गंगानगर में जहां अधिकतम तापमान ऑल टाइम हाई 49.5 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं बाड़मेर में 46.4 डिग्री,पाली में 46डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, जैसलमेर में 46.8 डिग्री, चूरू में 47.7 डिग्री, जोधपुर में 46.2 डिग्री, फतेहपुर में 46 डिग्री, लूणकरणसर में 45.4 डिग्री, फलौदी में 46.3 डिग्री, बीकानेर में 46.6 डिग्री, जयपुर में 44.4 डिग्री, अलवर में 44.6 डिग्री, नागौर में 44.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.8 डिग्री, संगरिया में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। Rajasthan Weather Update