Movie prime

Rajasthan New Train: राजस्थान को यूपी बिहार के रास्ते झारखंड से जोड़ेगी नई ट्रेन, यह रहेगा पूरा रूट 

अब राजस्थान की तीन राज्यों झारखंड, यूपी व बिहार से शानदार कनेक्टिविटी होने वाली है। झारखंड को एक नई ट्रेन का तोहफा मिलने की घोषणा हुई है। यह ट्रेन राजस्थान तक सफर आसान बनाएगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। 

 
Rajasthan New Train

Rajasthan New Train: अब राजस्थान की तीन राज्यों झारखंड, यूपी व बिहार से शानदार कनेक्टिविटी होने वाली है। झारखंड को एक नई ट्रेन का तोहफा मिलने की घोषणा हुई है। यह ट्रेन राजस्थान तक सफर आसान बनाएगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। 

आपको बता दें यह यह ट्रेन झारखंड के गोड्डा से राजस्थान के दौराई तक चलाने की घोषणा हुई है। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड, विशेषकर संथाल परगना के लोगों को उत्तर भारत और पश्चिम भारत से बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा। इस ट्रेन को मंजूरी दिलाने में गोड्डा के डिप्टी डॉ. निशिकांत दुबे की अहम भूमिका रही। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन झारखंड के सीमावर्ती जिलों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

गाड़ी संख्या 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को दौराई से दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। यह सोमवार रात 10.30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। इसी प्रकार गोड्डा से ट्रेन संख्या 19604 गोड्डा-दौराई अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार शाम 5.20 बजे दौराई पहुंचेगी।

स्टेशन व ठहराव की भी घोषणा कर दी है। यह ट्रेन पौरायाहाट, हंसडीहा,मोहनपूर, देवघर,जेसीडीह, झाझा,क्यूल, शेखपूरा, नवादा,तिलैया, गया, डेहरी ओन- सोन,सासाराम,भभूआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापूर,(प्रयागराज)सुबेदारगंज,फतेहपूर,गोविंदपूरी(कानपूर), ईटावा,टुंडला,अलिगढ़ जक्शन,गाजियाबाद,दिल्ली, गुड़गांव,रेवाड़ी ,अटेली,नारनोल,नीम का थाना,रिंन्गांस, फुलेरा, किशनगढ़, और अजमेर शामिल है।