Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान में बदलेंगे वार्डों के नक्शे, बीकानेर समेत ये शहर शामिल, अधिसूचना जारी
जाने विस्तार से
Rajasthan Nikay Chunav: भजनलाल सरकार ने प्रदेश में नगरी निकाय के चुनाव को लेकर कमर कस ली है। निकायों में वार्डों के पुनर्गठन, परिसीमन की अधिसूचना लगातार जारी की जा रही है। स्वायत शासन विभाग अब तक 200 से अधिक निकायों की अधिसूचना जारी कर चुका है।
बड़े निकायों में कोटा भरतपुर,जोधपुर, पाली, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा सहित कई शहर शामिल है। इनका राजपत्र में प्रकाशन कराया जा रहा है।
निकायों का आंकड़ा 309 तक पहुंचा:
इस बार प्रदेश निकायों की संख्या का आंकड़ा 309 तक पहुंच गया है। इनमें से 305 निकायों में वार्डों का पुनर्गठन व परिसीमन कर अनुमोदन कर दिया गया है। बाकी, चार निकायों ऐसे हैं, जहां कोर्ट का स्थागन आदेश होने के कारण पुनर्गठन नहीं किया जा सका है। हालांकि, यहां मौजूदा वार्डों के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। Rajasthan Nikay Chunav:
यह बनी स्थिति:
परिसीमन और पुनर्गठन के फाइनल प्रस्ताव के बाद राज्य में 2700 नए वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। अथ 10175 वार्डों में चुनाव होंगे, जबकि अभी तक शहरी सरकारों में 7475 वार्ड ही थे। वर्ष 2019 में जहां 196 नगरीय निकाय थे, वे बढ़कर अब 309 हो गए हैं। इस बीच राज्य में अब 13 की जगह बस ही नगर निगम होंगे। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा में वो की जगह एक ही निगम होगा। Rajasthan Nikay Chunav