Movie prime

Railway New Train: Good News! राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को जोड़ेगा ये रेलवे का नया प्रोजेक्ट, मिली मंजूरी 

उदयपुर से हरियाणा होते हुए पहुंचेगी चंडीगढ़, जाने क्या रहेगा रूट और समय 
 

 
Railway New Train

Railway New Train: पंजाब और राजस्थान के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा देकर यात्रियों की यात्रा को आसान बना दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर, चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य शहरों के बीच यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन हफ्ते में 2 दिन चलेगी।

अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की थी और इस सेवा की मांग की थी, जिसे मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर तुरंत मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। Railway New Train

इस ट्रेन से उदयपुर मंडल के उन हजारों यात्रियों को भी लाभ होगा जो अब तक दिल्ली या अन्य प्रमुख स्टेशनों के रास्ते पंजाब पहुंचते थे।  राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाली यह नई रेल सेवा न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए भी फायदेमंद होगी। उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच सीधा संपर्क एक लंबे समय से महसूस की जाने वाली आवश्यकता थी, जिसे अब केंद्र सरकार द्वारा पूरा किया गया है।

ट्रेन का नंबर और समयः
ट्रेन नंबर 20989: उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 20990: चंडीगढ़ से उदयपुर जाने वाली यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

ये होंगे ठहराव स्टेशन:
राणा प्रताप नगर (उदयपुर), मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, बंदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट पर रूकेगी। Railway New Train