Movie prime

 Lecturers Promotion Rajasthan: 117 हिंदी लेक्चरर ने ठुकराई पदोन्नति, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डीपीसी 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के अंतर्गत 117 हिंदी व्याख्याताओं को पदोन्नति दी गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन सभी शिक्षकों ने पदोन्नति को अस्वीकार कर दिया है।
 
 Lecturers Promotion Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डीपीसी 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के अंतर्गत 117 हिंदी व्याख्याताओं को पदोन्नति दी गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन सभी शिक्षकों ने पदोन्नति को अस्वीकार कर दिया है।

इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण गृह जिले से बाहर स्थानांतरण तथा व्यक्तिगत कारण बताए गए। पदोन्नति से इनकार करने वाले इन व्याख्याताओं को अब अपने सेवा पत्रों पर लाल स्याही से ‘पदोन्नति से छूट’ का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया गया है। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इन सभी व्याख्याताओं के पदोन्नति आदेश 12 अप्रैल को जारी किए गए थे। इसके बाद संबंधित व्याख्याता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर विभाग ने पदोन्नति परित्याग को स्वीकार कर लिया। 

शिक्षा विभाग ने संबंधित संस्थाओं के प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे संस्थाओं में कार्यरत ऐसे व्याख्याताओं की सेवा पुस्तिका में लाल स्याही से छूट दर्ज करें। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यह कार्य समय पर और अनिवार्य रूप से किया जाए।