Movie prime

International Tiger Museum Alwar: दुनिया को मिलेगा पहला बाघ संग्रहालय, अलवर में खुलेगा इंटरनेशनल टाइगर म्यूज़ियम

भारत को जल्द ही दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय बाघ संग्रहालय (International Tiger Museum) मिलने जा रहा है, और यह संग्रहालय राजस्थान के अलवर जिले में बनेगा। 
 
International Tiger Museum Alwar

International Tiger Museum Alwar: भारत को जल्द ही दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय बाघ संग्रहालय (International Tiger Museum) मिलने जा रहा है, और यह संग्रहालय राजस्थान के अलवर जिले में बनेगा। 

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह संग्रहालय सरिस्का टाइगर रिजर्व और प्रस्तावित चिड़ियाघर के पास ही विकसित किया जाएगा। चिड़ियाघर की डीपीआर अभी तैयार की जा रही है। संग्रहालय पर काम दूसरे चरण में शुरू होने की उम्मीद है। विश्व में कहीं भी अंतर्राष्ट्रीय बाघ संग्रहालय मौजूद नहीं है। हालाँकि, विभिन्न संग्रहालयों में बाघों से संबंधित प्रदर्शनियाँ और जानकारी मौजूद हैं। 

कुछ शहरों में चिड़ियाघर संग्रहालय या प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बनाए गए हैं। यहां एक अंतरराष्ट्रीय बाघ संग्रहालय बनाया जाएगा, जो देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करेगा।  बाघ संग्रहालयों की योजना सूचना, कलाकृतियों और बाघ संरक्षण प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए बनाई गई है। इनमें बाघ की शारीरिक रचना, व्यवहार, आवास और संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा होगी। 

संग्रहालय में बाघ की खाल, कंकाल और अन्य अवशेष भी प्रदर्शित किये जा सकते हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व, चिड़ियाघर और संग्रहालय एक साथ होने से पर्यटन बढ़ेगा।  यदि पर्यटक बढ़ेंगे तो वे पैसा अलवर आएगा। इसका उपयोग बाजार में किया जाएगा। इससे अलवर की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। यदि दो-तीन साल में टाइगर म्यूजियम परियोजना शुरू हो जाती है तो पर्यटन को पंख लगेंगे और अलवर की देश में अलग पहचान बनेगी। International Tiger Museum Alwar