Movie prime

Atal Path in Rajasthan: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दिया खास तोहफा,  81.61 करोड़ रुपए की लागत इन गांवों में बनेंगे 20 अटल पथ

राजस्थान को सरकार से बड़ी सौगात मिली है। आपको बता दें दिया कुमारी जी ने 20 अटल प्रगति पथों को मंजूरी दी है। ये अटल पथ प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले हैं। शुक्रवार को यह परियोजना मंजूर हुई। 
 
Atal Path in Rajasthan

Atal Path in Rajasthan: राजस्थान को सरकार से बड़ी सौगात मिली है। आपको बता दें दिया कुमारी जी ने 20 अटल प्रगति पथों को मंजूरी दी है। ये अटल पथ प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले हैं। शुक्रवार को यह परियोजना मंजूर हुई। 

आपको बता दें 14 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 81.61 करोड़ रुपए की लागत से 49.10 किमी लम्बाई के अटल प्रगति पथों को हरी झड़ी दिखाई गई है।  इस स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र नोखा में 11.29 करोड़ रुपए की लागत से 7 किमी लम्बाई के 3, लूणी में 13.50 करोड़ की लागत से 9 किमी के 3 का अटल पथ बनेगा। 

खेतड़ी में 5.10 करोड़ की लागत से 3.70 किमी के 2, श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ की लागत से 6 किमी के 2, अनूपगढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 1.60 किमी का 1 और लूणकरणसर में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी का 1 अटल पथ बनेगा।
 
बैगू में 4.47 करोड़ की लागत से 2.20 किमी का 1, चित्तौड़गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी का 1, मनोहरथाना में 4.50 करोड़ की लागत से 2.90 किमी का 1, खानपुर में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी का 1 अटल पथ बनेगा। 

मण्डावा में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी का 1, मेड़ता में 4.50 करोड़ की लागत से 2.20 किमी का 1, राजसमंद में 3.15 करोड़ की लागत से 2 किमी का 1 तथा सिरोही में 3.60 करोड़ की लागत से 1.70 किमी के 1 अटल प्रगति पथ बनाया जाएगा। Atal Path in Rajasthan