Movie prime

राजस्थान के जोधपुर की बेटी ने लहराया परचम, केवल 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में बनी IAS, पढिए पूरा सफर 

राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली कृष्णा जोशी ने पहली ही कोशिश में UPSC इंटरव्यू तक पहुंचकर यह दिखा दिया है कि IAS बनने का सपना हकीकत में बदला जा सकता है।
 
IAS Story

IAS Story: राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली कृष्णा जोशी ने पहली ही कोशिश में UPSC इंटरव्यू तक पहुंचकर यह दिखा दिया है कि IAS बनने का सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

कृष्णा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Shri Ram College) से अंग्रेजी साहित्य में की। लेकिन उनका झुकाव हमेशा से राजनीति विज्ञान की ओर था। यही कारण रहा कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए उन्होंने अपना वैकल्पिक विषय PSIR (Political Science & International Relations) चुना।

 कृष्णा से महिला सशक्तिकरण के बारे में भी पूछा गया। वह इसे न केवल नारीवाद के रूप में देखती हैं, बल्कि समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं। उनका मानना ​​है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार करके महिला सशक्तिकरण को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

पहले प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कृष्णा जोशी को हाल ही में आईएएस पद पर नियुक्ति मिली है। इसके बाद वह बिहार में सहायक कलेक्टर और सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर काम करेगी। बिहारशरीफ में उनकी नई नियुक्ति ने उनके प्रशासनिक करियर को नई उड़ान मिल चुकी है।