Movie prime

Mahila Samman Yojana: सीएम रेखा गुप्ता ने सुना दी गुड न्यूज, दिल्ली की महिलाओं को इस डेट से मिलने लगेंगे 2500 रुपये, जानें

महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली सरकार ने राहत वाली खबर दी हैं। इस योजना का लाभ उठाने ने लिए महिलाओं को कई जरूरी काअम करने पड़ेंगे। दिल्ली ने नए सीएम के आ जानें से कई नई योजनाओं का आरंभ हुआ हैं जिनमे से एक महिला सम्मान योजना हैं। 
 
Mahila Samman Yojana: सीएम रेखा गुप्ता ने सुना दी गुड न्यूज, दिल्ली की महिलाओं को इस डेट से मिलने लगेंगे 2500 रुपये, जानें

Mahila Samman Yojana : महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली सरकार ने राहत वाली खबर दी हैं। इस योजना का लाभ उठाने ने लिए महिलाओं को कई जरूरी काअम करने पड़ेंगे। दिल्ली ने नए सीएम के आ जानें से कई नई योजनाओं का आरंभ हुआ हैं जिनमे से एक महिला सम्मान योजना हैं। 

महिला सम्मान योजना का शुरू होने से पहले दावा किया गया था की महिलाओं को हर महीने 2500 दिए जाएंगे। अभी तक एक भी महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिला हैं। दिल्ली की लाखों महिलाओं के मन में यह सवाल है कि यह योजना कब शुरू होगी और उन्हें आर्थिक लाभ कब से मिलेगा। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर कुछ अपडेट दिए हैं, जो जानना जरूरी है।दिल्ली सरकार ने बजट सत्र के दौरान इस योजना के लिए अलग से बजट आवंटित कर दिया था। इसके लिए एक समिति का गठन भी हो गया है। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, फिलहाल योजना के लिए नीति निर्माण का काम चल रहा है। जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे पहले से जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। दरअसल, योजना का फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास दिल्ली के पते वाला वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड होगा। फिलहाल, अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। 

ऐसे में, अगर वे योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए, अन्यथा वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।महिला सम्मान योजना की शुरुआत की बात करें तो फिलहाल सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई मौकों पर यह आश्वासन दिया है कि योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा। 

इसमें कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक का समय लग सकता है।दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना से दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।