Movie prime

 Jaipur Housing Scheme: कल निकाली जाएगी गंगा, यमुना और सरस्वती विहार के भूखण्डों की लॉटरी, कुल 765 भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे  

जयपुर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार के तहत 2 जुलाई 2024 को लॉटरी निकाली जाएगी।
 
 Jaipur Housing Scheme

 Jaipur Housing Scheme: जयपुर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार के तहत 2 जुलाई 2024 को लॉटरी निकाली जाएगी। इस लॉटरी के ज़रिए 82,000 से अधिक आवेदकों की किस्मत का पता चलने वाला है।  तीनों योजनाओं में कुल 765 भूखण्ड आवंटित किए जाने हैं, जिसके लिए JDA को 82,423 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब जब लॉटरी की तारीख नजदीक है, तो आवेदकों की उत्सुकता चरम पर है।

हर बार की तरह इस बार भी जेडीए ने लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पूरी लॉटरी प्रक्रिया का ऑनलाइन सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि आवेदक अपने घर बैठे ही लॉटरी प्रक्रिया देख सकें और अपनी स्थिति जान सकें। जिन आवेदकों के नाम लॉटरी में चयनित होंगे, उन्हें एसएमएस और जेडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। Jaipur Housing Scheme
 
योजना अनुसार भूखण्ड और आवेदन की संख्या
गंगा विहार           233               24,175
यमुना विहार         232               19,291
सरस्वती विहार     300                38,957
कुल भूखण्ड         765                82,423