यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर कपल को चढ़ा रोमांस का बुखार, वीडियो पहुंचा प्रशासन के पास, काट दिया 53,500 का चालान
Jun 17, 2025, 10:53 IST
Viral Video: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कपल द्वारा चलती मोटरसाइकिल पर किया गया खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹53,500 का भारी चालान ठोका। https://twitter.com/i/status/1934507486314172560 पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव ने बताया कि वीडियो में युवक मोटरसाइकिल चला रहा था और उसने लड़की को आगे से पकड़ रखा था। यह खतरनाक स्टंट बिना किसी सुरक्षा उपाय के किया गया। पुलिस ने वीडियो देखा और कार्रवाई करते हुए लोगों से ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की अपील की। वीडियो अब ऑनलाइन है। पुलिस ने कहा कि दम्पति ने न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाला।