Bhojpuri Song: सावन पर खेसारी लाल यादव का धमाकेदार कांवड़ सॉन्ग, 'पूरा दुनिया के बॉस' सुन झूम उठे भोले के भक्त
देखें ये धमाकेदार गाना
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे पसंदीदा और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। अब उनका नया गाना यूट्यूब पर हिट हो गया है। जिसमें अभिनेता भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए दिखाई देते हैं। गाने का नाम 'पूरा दुनिया के बॉस' है, जो रिलीज़ होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'पूरा दुनिया के बॉस' गाना टी-सीरीज हमारा भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ है। खेसारी ने इस गाने में भोले बाबा के नाम की टी-शर्ट पहनी हुई है और उनकी भक्ति में लीं दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में संगीत बहुत मधुर है। इस गाने को अब तक 35 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। अगर इस गति से व्यूज़ बढ़ते रहे, तो यह ट्रेंडिंग लिस्ट में जल्द ही शामिल हो सकता है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदिनी सिंह ने गाया है। इसका संगीत आर्य शर्मा ने दिया था। सोनू श्रीवास्तव परियोजना प्रबंधक हैं। केआरके यादव संगीत निर्देशक हैं। Bhojpuri Song
प्रशंसकों को ट्रेंडिंग स्टार का गाना पसंद आ रहा है। यूज़र अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कांवड़ यात्रा के दौरान इस गाने का कितना महत्व है और ये लोगों को कितना ज्यादा पसंद आ रहा है।