July 2025 Bank Holiday List: जुलाई में पूरा आधा महिना बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस किस दिन बैंक रहेंगे बंद
July 2025 Bank Holiday List: अगर जुलाई 2025 में आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। RBI ने जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ कुछ राज्यवार छुट्टियां भी शामिल हैं। यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में मान्य होती हैं, इसलिए किसी भी बैंक विज़िट से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी यहाँ से चेक कर लें।
जानिए कब कब व कहाँ कहाँ बंद रहेंगे बैंक
3 जुलाई 2025: त्रिपुरा में खर्ची पूजा
5 जुलाई 2025: गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन (जम्मू और श्रीनगर)
6 जुलाई 2025: रविवार
12 जुलाई 2025: दूसरा शनिवार
13 जुलाई 2025: रविवार
14 जुलाई 2025: बेह दीनखलाम (मेघालय)
16 जुलाई 2025: हरेला (उत्तराखंड)
17 जुलाई 2025: यू तिरोत की पुण्यतिथि (मेघालय)
19 जुलाई 2025: केर पूजा (त्रिपुरा)
20 जुलाई 2025: रविवार
26 जुलाई 2025: महीने का चौथा शनिवार
27 जुलाई 2025: रविवार की छुट्टी
28 जुलाई 2025: द्रुक्पा त्शे-जी (सिक्किम)