Aadhar Card New Rule: आधार कार्ड को लेकर UIDAI ने जारी किए नए नियम, आप सभी को ये जानना बहुत ही जरूरी
जाने विस्तार से...
Aadhar Card New Rule: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार डेटाबेस की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अभियान के तहत मृतक व्यक्तियों के आधार नंबरों को निष्क्रिय किया जा रहा है ताकि उनका दुरुपयोग न हो। यह कदम डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं के सही लाभार्थियों तक पहुंचने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। देश भर में करोड़ों लोगों के पास आधार कार्ड हैं, लेकिन उनमें से कई की मौत हो चुकी है।
बिहार में अभियान के परिणामः
बिहार राज्य में इस अभियार के चलते चौंका देने वाले परिणाम सामने आए हैं। राज्य में शुरुआत में करीब 12 करोड़ 93 लाख 66 हजार 645 आधार कार्ड जारी हुए थे। लेकिन UIDAI के इस विशेष अभियान के चलते यह संख्या घटकर 11 करोड़ 43 लाख 50 हजार 755 हो गई। इसका तात्पर्य है कि अब तक 65 लाख से ज्यादा आधार नंबर सिस्टम से हटा दिए गए हैं। इसे ये पता चलता है कि, डाटा बेस में कैसे मृत आदमियों के आधार नंबर लिंक थे।
अभियान के मुख्य उद्देश्यः
UIDAI के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आधार डेटाबेस में सिर्फ और सिर्फ जीवित और पात्र व्यक्तियों की जानकारी ही हो। इससे कई जरूरी लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिल पाएंगे जैसे कि सरकारी योजनाओं का लाभ, आधार डेटा की विश्वसनीयता बनाए रखना और नकली लाभार्थियों की संख्या को कम करना। बिहार में चुनावी सीजन शुरू हो चूका है, कुछ समय बाद विधानसभा के चुनाव राज्य में होने हैं, इसको देखते हुए, विशेष रूप, इस कदम को नकली मतदाताओं और अवैध लाभार्थियों को रोकने की दिशा में एक आवश्यक प्रयास माना जाता है। Aadhar Card New Rule
विस्तृत सत्यापन प्रक्रियाः
इस काम के लिए UIDAI द्वारा एक व्यापक और संवेदनशील प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। पहला मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करना है जिसे सबसे प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है। इसके अलावा, नगर निगमों, ग्राम पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों से प्राप्त जानकारी को भी शामिल किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी का भी सत्यापन किया जा रहा है। यह बहुस्तरीय जाँच प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी जीवित व्यक्ति को गलती से इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।
फर्जी आधार कार्ड के खिलाफ कार्रवाईः
UIDAI ने हाल ही में आधार केंद्रों पर कुछ नकली आधार कार्ड और गड़बड़ियों का भी पता लगाया है। जांच से पता चला है कि कुछ ऑपरेटरों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए नकली कार्ड बनाए हैं। ऐसे गलती करने वाले ऑपरेटरों पर भारी जुर्माना लगाया गया है और कई मामलों में उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए कार्रवाई भी शुरू की गई है। आधार प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम जरूरी है।
नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुझावः
UIDAI ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दी जाए। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार कार्ड के विवरण को नियमित रूप से अपडेट रखें। यदि परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है, तो उसके आधार को निष्क्रिय करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। यह प्रणाली न केवल डेटा की सुरक्षा को बढ़ाती है बल्कि सरकारी संसाधनों का उपयोग भी सुनिश्चित करती है। Aadhar Card New Rulea