राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा में नई नियुक्ति: संजय गहलोत बने युवा प्रदेश सचिव
Oct 5, 2024, 16:05 IST

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द गहलोत के निर्देशानुसार, समाज और संगठन के प्रति अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा और लगनशीलता को देखते हुए संजय गहलोत को युवा प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। संजय गहलोत का निवास बीकानेर के नत्थूसर गेट के बाहर, आशापुरा मंदिर के पास, वार्ड 44 में है। प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. अशोक सैनी द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि संजय गहलोत की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी और वे समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री भवानी शंकर माली, प्रदेश कोषाध्यक्ष बहादुर सैनी और महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सोलंकी सहित महासभा के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने संजय गहलोत को इस पद पर नियुक्ति के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। बीकानेर जिला अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने भी शुभकामना दी। इस नियुक्ति से न केवल संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी बल्कि समाज के विकास में भी महत्त्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही है।